Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाएं घायल



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज बाजार में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना करनैलगंज-कटरा मार्ग स्थित यतीमखाना के पास की है। 


यहां परसा महेसी गांव की महिला गीता पत्नी नवल दूबे बाजार से खरीदारी करके घर वापस लौट रही थी तभी सड़क पार करते समय एक कार की  चपेट में आकर घायल हो गई। जिन्हें ईलाज के लिए स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के उपरांत रेफर कर दिया। 


जिन्हें परिजन किसी निजी अस्पताल में ईलाज के लिए ले गए। वहीं दूसरी घटना गोंडा-लखनऊ हाईवे पर सेंट्रल बैंक के समीप की है। 


यहां निंदूरा गांव निवासी हदीसुन निशा पत्नी बब्लू को सेंट्रल बैंक के सामने एक ई-रिक्शा ने टक्कर मार दिया। जिन्हें सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया जहां उपचार के उपरांत स्थिति सामान्य हो गई।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे