दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए सोनौली में व्यापारियों की हुई बैठक | CRIME JUNCTION दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए सोनौली में व्यापारियों की हुई बैठक
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

दिव्य दरबार कार्यक्रम के लिए सोनौली में व्यापारियों की हुई बैठक



उमेश तिवारी

 महराजगंज: श्री बालाजी धाम हांसी के महंत  डॉक्टर दिनेश कुमार जी महाराज का दिव्य दरबार कार्यक्रम के मद्देनजर आज सोनौली कस्बे के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में जन जागरूकता हेतु एक बैठक आहूत की गई।



इस बैठक की अध्यक्षता सोनौली नगर पंचायत के चेयरमैन हबीब खान ने किया। बैठक में सोनौली नगर पंचायत के तमाम गणमान्य नागरिक व्यापारी मौजूद रहे। व्यापारियों को संबोधित करते हुए श्री बालाजी धाम हांसी से आए बाबा के सेवक राजीव गुप्ता एवं पंकज कटारिया ने नौतनवा नगर में लगने वाले दिव्य दरबार के संबंध में विस्तार से बताया और दिव्य दरबार की महिमा का वर्णन किया।


 सेवक पंकज कटारिया ने व्यापारियों से अपील किया है कि 28, 29 व 30 मई को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया पीजी कालेज नौतनवा के प्रांगण में दिव्य दरबार लगाया जाएगा जिसमें आप सभी लोग अपने परिवार के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित होकर दिव्य दरबार में सेवा दे। 


उन्होंने यह भी कहा कि रविवार प्रातः 9:00 बजे ठाकुरद्वारा मंदिर से डॉ राम मनोहर लोहिया पीजी कॉलेज तक ध्वज यात्रा निकाला जाएगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी निभाएं ।


श्री कटारिया ने भी बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए दिव्य दरबार का आयोजन किया गया है।इसके पहले आज रविवार से लगातार 7 दिनों तक नौतनवा नगर के विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा का आयोजन किया गया है।



 नौतनवां और सोनौली नगर के व्यापारियों सहित आमजन को जागरूक करने के लिए आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से व्यापारी नेता विजय रौनियार,ओम प्रकाश जायसवाल, विनोद जायसवाल,नेता विजय रौनियार, जितेंद्र यादव, मनोज तिवारी, वकील अहमद, ईशु मद्धेशिया, दुर्गेश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, संजीव जायसवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे