Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार



करनैलगंज, गोंडा। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

  

 कोतवाली करनैलगंज क्षेत्र के गुमदहा गांव में बीते 10 मई को फंदे पर संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था। पुलिस ने मृतका के पति रामू गोस्वामी की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज किया था।


 तभी से आरोपी अभियुक्त वांछित चल रहा था। कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को दोपहर बाद बरगदी मोड़ के पास से वांछित अभियुक्त विनोद गोस्वामी निवासी गुमदहा को उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे मेडिकल परिक्षण के उपरांत न्यायालय रवाना किया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे