Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

राहुल गांधी के मणिपुर से मुंबई भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में कांग्रेसियों ने निकाला मसाल जुलूस



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश पूर्व सांसद अविनाश पाण्डेय एवम उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय  के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जिला एवम शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राहुल गांधी के मणिपुर से मुंबई "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" के समर्थन में मसाल जुलूस निकाला गया l नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि "न्याय का हक मिलने तक""सहो मत डरो मत" मशाल जुलूस पुलिस लाइन से राजपाल टंकी चौराहा से होते हुए ट्रेजरी चौराहा से वापस अम्बेडकर चौराहे पर समाप्त हुई । उसके उपरान्त एक महत्वपूर्ण बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, इन्दिरा भवन, प्रतापगढ़ में आहूत की गई । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी एवं संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया । अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष डॉ लालजी त्रिपाठी ने कहा कि यह "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" भाजपा सरकार के अन्याय एवं अत्याचार के लिए निकाली गई है जिस तरीके से पिछले 10 सालों में बीजेपी सरकार ने देश के लोगों का दमन किया, उन पर अत्याचार और जुर्म किया चाहे वह आर्थिक हो, सामाजिक हो या राजनैतिक हो उन सभी अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा है । यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ नीरज त्रिपाठी ने कहा कि आज राहुल गांधी के नेतृत्व में थोउबल, मणिपुर से "भारत जोड़ो न्याय यात्रा" की शुरुवात हुई । जन जन के प्रिय राहुल गांधी जी 15 राज्यों से 6700 km का सफर तय करते हुए कांग्रेस पार्टी के इस राष्ट्रीय जन-आंदोलन का नेतृत्व करेंगे । किसान, मजदूर,दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग छोटे व्यापारी, दुकानदार ,महिला ,पूर्व सैनिक, खिलाड़ी, शिक्षक ,आशा वर्कर, आंगनबाड़ी समूह, NGOs, SHGs, आदि समाज के हर वर्ग से, यात्रा संवाद करेगी। संचालन कर रहे नगर अध्यक्ष इरफान अली ने कहा कि ध्यान भटकाने के शोरगुल में असली मुद्दे कहीं खो गए हैं पर कांग्रेस पार्टी देश के असली मुद्दों बेरोजगारी, महंगाई, राष्ट्रीय सुरक्षा, महिला अधिकार, एससी-एसटी शोषण, आर्थिक असमानता आदि पर डटी हुई है ।मशाल जुलूस में मुख्य रूप से जूनियर बार के अध्यक्ष एवम पी.सी.सी सदस्य रोहित शुक्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ वी.के. सिंह, कोषाध्यक्ष/कार्यालय प्रभारी वेदान्त तिवारी, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, डॉ.अजय सिंह,सेवादल शहर अध्यक्ष गल्ली तिवारी,विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मकरंद शुक्ला, रानीगंज विधानसभा के प्रत्याशी मौलाना वाहिद,पट्टी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनीता पटेल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा,सदर ब्लॉक अध्यक्ष मनीष सिंह,राम रतन तिवारी, सलमान खान, नफीस खान,उमेश तिवारी,संजय इस्तियाक, मो. असलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दानिश महबूब, अशीष शुक्ला, राहुल शुक्ला, उमेश तिवारी,सलीम उल्ला, मनीष सिंह, मो.हुजैफ,जमाल, बबलू,सैफ उल्ला, शकील, मो दिलशाद,अवध राज यादव, विश्वास सिंह, देवमणि पाण्डेय, सनद मिश्रा, कैलाश तिवारी सुनील शुक्ला, दया गुप्ता,शुभम शुक्ला,लाल बहादुर पटेल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे