Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:ट्रैक्टर के चपेट से बाइक सवार युवक घायल, रिफर

 


ओपी तिवारी 

कर्नलगंज,गोण्डा। रविवार को बहन की तिलक चढ़ाने के लिए फल खरीदने कर्नलगंज बाजार गए बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु उसे गोण्डा रेफर कर दिया गया। 

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायनपुर मांझा (भलियन पुरवा) निवासी रवि सिंह (22) पुत्र कौशल सिंह के चचेरी बहन की रविवार को तिलक जानी थी और रवि सुबह कर्नलगंज बाजार फल खरीदने गया था तभी पिपरी स्थित श्रीराम आटो मोबाइल्स (पेट्रोल पंप) के पास अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक द्वारा बेहतर इलाज हेतु गोण्डा रेफर कर दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे