Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विधायक प्रेम नारायण पांडे के पिता का निधन, शोक



पं श्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या 

 गोंडा।विधायक तरबगंज के पिता का रविवार सुबह 101 साल की उम मे निधन हो गया जिसके बाद शोक संवेदना प्रकट करने वाला का उनके पैतृक आवास पर ताँता लगा रहा।

तरबगंज भाजपा विधायक प्रेम नरायण पाण्डेय के पिता इंद्रपाल पाण्डेय 101 वर्ष की आयु पार कर चुके थे। काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। तीन दिन पहले अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर गोंडा के एक निजी अस्पताल मे भर्ती कराया गया था।

रविवार सुबह उनकी मौत होने पर शव पैतृक गाँव रानीपुर लाया गया। सूचना मिलते ही क्षेत्र के हजारों की संख्या मे लोग पहुंचने लगे।

विधायक ने गांव पर ही अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।इस मौके पर  सांसद कैसर गंज बृजभूषण शरण सिंह, एम एल सी अवधेश कुमार सिंह, विधायक रमा पति शास्त्री, प्रतीक भूषण सिंह, प्रभात वर्मा अजय सिंह वेदप्रकाश दुबे सूर्यलाल दुबे जनार्दन प्रसाद तिवारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष,अनुज शुक्ला पूर्व जिला अध्यक्ष एकबाल बहादुर तिवारी सपा वरिष्ठ नेता सूरज सिंह नरेन्द्र सिंह दिनेश यादव  कांग्रेस नेता के टी तिवारी संजय श्रीवास्तव विजय उपाध्याय अनूप सिंह प्रधान रघुबर दयाल तिवारी राधेश्याम उर्फ रग्घू यादव दुर्गा गंज कुलदीप सिंह सहित जिले तमाम जनप्रतिनिधि व तमाम दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर परिजनों को ढाढस बधाया। 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे