Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

जरीना से रीना बनकर मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर अपनाया सनातन, मंदिर में शादी करके साजन की दुल्हन बनी रीना

मुख्यमंत्री से प्रेरित होकर जरीना ने योगी के जन्मदिन पर अपनाया सनातन धर्म, दुर्गा मंदिर में शादी करके प्रेमी साजन कुमार की दुल्हन बनी जरीना।

Kaushambi-Manjhanpur-Reena-badla-dhrm


उत्तर प्रदेश के कौशांबी में मुस्लिम जरीना ने प्यार के खातिर अपने मजहब को छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। अब जरीना रीना के नाम से जानी जाएगी। मुख्यमंत्री से प्रेरित होने के कारण जरीना सीएम योगी के जन्मदिन के अवसर पर रीना बन गई। मां दुर्गा के मंदिर में प्रेमी साजन कुमार के साथ सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाई।


मुख्यमंत्री से प्रेरित जरीना

प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर गांव की रहने वाली जरीना कौशांबी के मंझनपुर के रहने वाले साजन कुमार से प्यार करती थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से प्रेरित होकर उसने अपने प्यार को रिश्ते में बदलने के लिए सीएम के जन्मदिन को चुना। अपने प्रेमी साजन कुमार के साथ दुर्गा मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। युवती ने बताया कि मुख्यमंत्री उसके प्रेरणा स्रोत हैं, इसी कारण से उनके जन्मदिन को हिंदू धर्म अपना कर सनातन परंपरा के अनुसार शादी रचाई है।


हिंदू संगठनों ने की सराहना 

जरीना के शादी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के सदस्य मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में पहुंच गए, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विहिप के लोगों की मौजूदगी में दोनो की शादी संपन्न हुई। मां दुर्गा को साक्षी मानते हुए दोनो ने सात फेरे लिए। युवती ने कहा कि यह दिन उसके लिए बेहद खास है। आज उसने न केवल अपने प्यार को हासिल किया है बल्कि अपने प्रेमी के विश्वास को जीत कर और रिश्ता अटूट कर दिया है। यह रिश्ता अब उसके लिए सिर्फ इस जन्म का नहीं बल्कि जन्मो जन्म का बन गया है।


युवती का फैसला, सोने पर सुहागा 

विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री उमेश प्रकाश सत्यार्थी ने कहा कि जरीना मूल रूप से प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली है। वह साजन कुमार से प्यार करती थी, जिसके लिए उसने अपने मजहब को छोड़कर के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर सनातन धर्म को अपनाया है। जो अति सराहनीय है। उसके विचारों की सराहना करते है।


बोली युवती

जरीना ने कहा कि अब हमे जरीना नहीं सिर्फ रीना नाम से जाना जाएगा, हमने इस्लाम धर्म को त्याग कर सनातन को स्वीकार किया है। जिसके उपरांत अपने साजन से परिणय सूत्र में बंध कर सात जन्मों के लिए एक हो गई हूं। यह दिन मेरे लिए सौभाग्यपूर्ण ही नहीं बल्कि जीवन के लिए यादगार होगा। सबसे खास बात यह रही कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर हमने सनातन धर्म ही नहीं अपनाया बल्कि एक सनातनी की पत्नी होने का गौरव भी प्राप्त हुआ है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे