Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रधान ने जारी किया अनोखा सर्टिफिकेट, प्रेमी के साथ पकड़ी गई नवविवाहित दुल्हन

बलिया के मनियर थाना में पंचायत का फरमान, नवविवाहिता को प्रेमी के साथ रहने की इजाजत, प्रधान ने प्रेमी प्रेमिका को साथ रहने का जारी किया सर्टिफिकेट, ससुराल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी बहू। 



उत्तर प्रदेश के बलिया में प्रधान ने अपने लेटर पैड पर अनोखा सर्टिफिकेट जारी कर दिया है। इसके बाद वह सोशल मीडिया के सुर्खियों में आ गए हैं। ऐसे में 3 महीने की दुल्हन अब प्रेमी के साथ रहेगी। प्रधान के सर्टिफिकेट पर गांव के तमाम लोग दस्तखत कर मामले के साक्षी बने हैं। 


दरअसल, थाना मनियर अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़सरी जागीर के प्रधान कमलेश कुमार सिंह का लेटर पैड सोशल मीडिया के सुर्खियों में बना हुआ है। ग्राम प्रधान ने 1 सितंबर को गांव में बैठी पंचायत के बाद अनोखा फरमान सुना दिया। यही नहीं, अनोखे फरमान का प्रधान ने सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया। जो सोशल मीडिया की सुर्खियों में आ गया है। 

प्रेमी प्रेमिका सहित मौजूद लोग


क्या है पूरा मामला 

दरअसल, गांव की रहने वाली नवविवाहित दुल्हन, शादी के 3 महीने बाद ससुराल में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी। इसके बाद, परिवार में जमकर हंगामा हुआ। मामले को लेकर गांव में प्रधान के समक्ष पंचायत बैठी। ऐसे में पति ने साफ शब्दों में कह दिया कि ऐसी स्थिति में वह अपनी पत्नी को रखने के लिए कतई तैयार नहीं है। अवैध संबंध हो के कारण आए दिन तमाम वारदातें देखने को मिलती हैं। इसके बाद ग्राम प्रधान ने दोनों के सहमति से प्रेमी के साथ रहने का सर्टिफिकेट जारी कर दिया।


प्रेमी के साथ पकड़ी गई दुल्हन 

दरअसल, गांव के रहने वाले बीरबल का लड़का मुकेश का विवाह सीता कुंड के परसिया गांव की रहने वाली अन्नू से 28 मई को हुआ था। इसके बाद वह दुल्हन बनकर ससुराल आ गई थी। सब कुछ ठीक चल रहा था। लेकिन अन्नू का प्रेम प्रसंग चलता रहा, 31 अगस्त की रात दस बजे ससुराल वालों ने बहु को कैथौली गांव के रहने वाले अनीश कुमार पुत्र विश्वकर्मा के साथ पकड़ लिया। जिससे, ससुराल में हंगामा खड़ा हो गया। बहस और तीखी नोंकझोंक के साथ रात गुजर गई। सुबह होते ही मामले को लेकर पंचायत बैठ गई। ग्राम प्रधान के सामने तीनों पक्ष उपस्थित हुए। जहां पति ने पत्नी को अपने साथ रखने की असहमति जताई।

प्रधान ने जारी किया सर्टिफिकेट 


तीनों पक्ष से लोग बने गवाही

वायरल हो रहे ग्राम प्रधान के लेटर पैड पर तीनों पक्ष के लोगों ने बतौर गवाही हस्ताक्षर किया है, जिसमें लड़के के पक्ष से उसके पिता बीरबल और लक्ष्मण गवाही बने हैं, वही दुल्हन के आशिक अनीश और दुल्हन अन्नू हस्ताक्षर करके मामले को स्वीकार किया है। वही लड़की पक्ष से दद्दन, गोविंद राज और आनंद राजभर मामले के साक्षी बने हैं। इस दौरान गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे। सर्टिफिकेट की पुष्टि करते हुए ग्राम प्रधान ने लेटर पैड पर हस्ताक्षर करके मुहर लगाया है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे