अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने सोमवार को माटी कला से जुड़े लाभार्थियों को इलेक्ट्रॉनिक चाक के साथ टूल किट प्रदान किया ।
23 मार्च को उत्तर प्रदेश माटी कला बोर्ड जनपद बलरामपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में माटी कला का कार्य करने वाले प्रजापति समाज के बहनों और भाइयों को उनके माटी कला कार्य की उन्नत एवं उत्कृष्ट बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक चाक सहित कई प्रकार के टूल किट का निःशुल्क वितरित किया ।
मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए विधायक कैलाश नाथ शुक्ल ने मोदी एवं योगी सरकार द्वारा प्रजापति समाज के लिए किये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के विषय में जानकारी दी ।
इस अवसर पर प्रजापति समाज के प्रदेश पदाधिकारी दया राम प्रजापति, जिला अध्यक्ष सीता राम प्रजापति, माटी कला के अधिकारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ