अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सम्पन्न कराया गया ।
प्रधानाचार्य आशिम रूमी ने बताया कि 12 मार्च को सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट अंग्रेजी विषय की परीक्षा सम्पन्न कराया गया । विद्यालय मे परीक्षार्थियों को प्रवेश से पूर्व तलाशी ली गई तथा बोर्ड द्वारा जारी किए गए नियमों के तहत परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया ।
उन्होंने बताया कि अंग्रेजी विषय के लिए पंजीकृत 304 परीक्षार्थियों में से सभी 304 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए । परीक्षा के दौरान आब्जर्वर के रूप में डॉ डीपी सिंह मौजूद रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ