अखिलेश्वर तिवारी
दो नगर पालिका व दो नगर पंचायतों के लिए हुआ मतदान
जिले में औसत 57.29 प्रतिशत हुआ मतदान
बलरामपुर । जनपद मैं हुए निकाय चुनाव में अवसत 57.13 प्रतिशत मतदान हुआ । जिले की दो नगर पालिका बलरामपुर व उतरौला तथा दो नगर पंचायतों तुलसीपुर व पचपेड़वा के 70 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 192 बूथों पर मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच किया गया । मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने पूरे बंदोबस्त कर रखे थे । चार नगर निकायों के 1लाख 22 हजार 40 मतदाता अध्यक्ष के 39 तथा 77 वार्डों के सदस्यों के लिए 422 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज मतपेटियों में बंद किया । हल्के-फुल्के तनाव के अलावा मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हो गया । नगर पालिका परिषद उतरौला के निवर्तमान चेयरमैन अनूप गुप्ता से पुलिस की गरमा गरमी भी हुई । जिसके बाद पुलिस वालों ने अनूप गुप्ता तथा उनके भाई को मतदान स्थल से बाहर भगा दिया । अनूप गुप्ता भाजपा के प्रत्याशी हैं और सत्तारूढ़ दल के प्रत्याशी होने के नाते उन्होंने पुलिस वालों पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया । भगाये जाने के बाद अनूप गुप्ता ने पुलिस वालों को बाद में देख लेने की धमकी भी दी । वोटर लिस्ट से बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम गायब होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सपा सरकार में राज्य मंत्री रहे डॉक्टर शिव प्रताप यादव ने इसे लोकतंत्र पर खतरा बताया । उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग के लापरवाही से ऐसा हुआ है । उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से इस मामले पर संज्ञान लेते हुए दोषियों के प्रति कार्यवाही का भी अनुरोध किया ।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ