Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सुल्तानपुर:उम्मीदवार , गणना अभिकर्ता, गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायक का मतगणना परिसर में मोबाइल ले जाना प्रतिबन्धित



खुर्शीद खान
पहली दिसम्बर को सुबह आठ बजे से होगी मतगणना
सुलतानपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी (न.नि.) हरेन्द्र वीर सिंह ने बताया कि नगर निकाय हेतु निर्धारित मतगणना केन्द्र परिसर, गणना कक्ष में उम्मीदवार, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ता , गणना पर्यवेक्षक व गणना सहायक के लिये मोबाइल , कैमरा, माचिस, पान मसाला, गुटखा, तम्बाकू, सिगरेट, मादक पदार्थ एवं अन्य ज्वलनशील सामाग्री आदि प्रतिबन्धित रहेगा। उन्होनें बताया कि प्रिन्ट व इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि अपना मोबाइल केवल मीडिया सेन्टर तक ही ले जा सकेंगे। उन्होंने सभी सम्बन्धित को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका परिषद सुलतानपुर की मतगणना गनपत सहाय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पयागीपुर सुलतानुपर, नगर पंचायत कादीपुर की मतगणना विकास खण्ड कार्यालय कादीपुर, नगर पंचायत दोस्तपुर की मतगणना नगर पंचायत कादीपुर के कम्यूनिटी सेन्टर तथा नगर पंचायत कोईरीपुर की मतगणना विकास खण्ड कार्यालय लम्भुआ में बने मतगणना केन्द्र पर पहली दिसम्बर को प्रातः 08.00 बजे से प्रारम्भ होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे