गोण्डा। आज मुख्यमंत्री के गोण्डा आगमन को लेकर जहाँ सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबन्द व्यवस्था की गयी है।
मुख्यमंत्री योगी पुलिस लाइन में हेलीकाप्टर से लैण्ड करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से अदम गोण्डवी मैदान में पहुंच कर जनसभा को सम्बोधित करेंगे। पुलिस लाइन से अदम गोण्डवी मैदान तक सड़क को गड्ढा मुक्त किया जा रहा है जिससे मुख्यमंत्री को गोण्डा के सड़क की जानकारी न हो सके।
जिला अस्पताल से स्टेशन रोड भी देखे सीएम
गोण्डा वासियों का कहना है कि यदि मुख्यमंत्री को गोण्डा के सड़कों की जानकारी करनी हो तो जिला अस्पताल से जयनरायन चैराहे तक विजिट कर ले पूरे जिले के गड्ढामुक्त की जानकारी हो जायेगी।
मुख्यमंत्री को घेरने के लिए रणनीति तय करती आंगनबाड़ी कार्यकत्री
सोमवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक के दर्जनो आगनवाडी कार्यकात्रियो ने पोषाहार का बहिष्यकार किया और राजसरकार के विरुद्ध जमकर नारे बाजी करते हुए विरोध जताया। ब्लाक मुख्यालय में स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय पर ब्लाक अघ्यक्ष संध्या सिंह के अगुवाई में दर्जनो आंगनबाडी कार्यकत्रियो ने पोषाहार का वहिष्कार करते हुए विरोध प्रदर्शन कर राज्य सरकार के विरुद्व जम कर नारे बाजी किया और समस्त आंगनबाडी कार्यत्रियो काम बंद, कलम बंद अनिशिचत कालीन घरना चलता रहेगा।जब-तक सरकार निन्न मांगे 18000 हजार वेतन,पोषाहार बंद कराया जाय,समय से मान को दिलाया जाये,प्रमोशन दिलाया जाय, राज कर्मचारी का दर्जा दिलाया जाय, कुर्सी-मेज दिलाया जाय आदि मांगो माना जाय तब धरना-प्रदर्शन स्थागित किया जायेगा। उक्त बाते ब्लाक अध्यक्ष संध्या सिंह ने कही है।
आंगनबाड़ी कार्यकत्री कल सीएम का करेंगी घेराव
कल प्रदेश के मुख्यमंत्री के गोण्डा आगमन पर आन्दोलनरत आंगनबाडी कार्यकत्रियां मुख्यमंत्री का घेराव करेंगी। इसकी जानकारी पुलिस विभाग को होने पर विभाग में हलच लमच गया है। इसके पूर्व गोण्डा में महामहिम राजपाल के आगमन पर आन्दोलनरत शिक्षामित्र घेराव करना चाहे थे लेकिन पुलिस ने विफल कर दिया था। बाद में एक प्रतिनिधि मण्डल ही मिल पाया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ