गोण्डा। मुख्य राजस्व अधिकारी अरूाण कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मीटिंग हाल में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में कलेक्टेªट परिवार के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वाराजिलाधिकारी जेबी सिंह के पूज्य पिता के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति एवं शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
शोकसभा में सहायक निदेशक सूचना हंसराज, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट, डीजीसी सिविल निर्विकार सिंह भदौरिया, न्याय सहायक चन्द्र प्रकाश मिश्र, नाजिर सुरेश मिश्र, माता प्रसाद शुक्ल, विशाल सिंह, धर्मेन्द्र, ईडिस्ट्रिक्ट मैनेजर अमित गुप्ता, आयुध लिपिक आशीष तिवारी, जनशिकायत लिपिक संजय श्रीवास्तव, राजेश कश्यप सहित कलेक्ट्रेट परिवार के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहंे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ