सत्येन्द्र खरे
यूपी के कौशाम्बी जिले में इंदिरा आवास योजना में धन उगाही का मामला सामने आया है | ग्रामीणों का आरोप है कि सिराथू तहसील के पथरावा ग्राम प्रधान ने लाभार्थियों से खुलेआम 15 हज़ार की रकम वसूल की है | इस मामले की शिकायत जिला प्रशासन के बड़े अधिकारियों से किये जाने के बाद भी पूरा मामला पिछले 6 महीने से जाँच के फेर में सरकारी दफ्तरों ने उलझा पड़ा है |
सिराथू तहसील के पथरावा गाव की रहने वाली बरसाती देवी, अपने उम्र के 60 पड़ाव पूरी कर चुकी है | इसकी आँखों के सामने कई सरकारे आई और चली गई,लेकिन नहीं बनी तो बरसाती देवी के सर एक छत | नतीजा यह है कि आज भी बुढ़ापे में वृद्ध बरसाती देवी को लोगो के रहमो करम पर रात गुजारनी पड़ती है |
ये हाल तो गाव की एक वृद्ध महिला का है अब आप गाव के दूसरे लोगो का भी दर्द अपनी आँखों से देख लीजिये | पथरावा के ग्रामीण लोगो का आरोप है कि ग्राम प्रधान पति बचानी यादव व उसके बेटे प्रतीक ने खुले आम इंदिरा आवास योजना के नाम पर अवैध वसूली शुरु रखी है | आवास योजना का लाभ पाने वाले लाभार्थियों के मुताबिक प्रधान पति व उसके बेटे ने उनके खातो में रुपये आने के बाद भी जबरन दबंगई के बल पर प्रति आवास 15-15 हज़ार रुपये वसूल लिए है | ऐसे में कई साल बितने के बाद भी सरकारी लाभ मिलने के बाद भी उसके सर पर पक्की छत होने का सपना पूरा नहीं हो सका है |
इस पूरे मामले पर स्थानीय ग्रामीणों ने कई बार सरकारी मुलाजिमो से लेकर बड़े अफसरों तक इसकी शिकायत की, लेकिन अफसर भी जाँच का हवाला देकर पूरे मामले पर पर्दा डाले हुए है | ग्राम प्रधान पति के करतूत का खुलासा करते हुए जब हमने कौशाम्बी के चीफ डेवलपमेंट अफसर हीरा लाल से सवाल किया | जिसके जवाब में उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने का भरोसा देते हुए | लाभार्थियों से वसूल की गई अवैध रकम की रिकवरी कराने की बात कही है |




एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ