गुजरात :जैसे -जैसे चुनाव की तारीखे नजदीक आती जा रही है वैसे- वैसे मतदाताओ और प्रत्याशियों में नजदीकिया बढती जा रही है , दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस अपने को आगे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे, पर्चा दाखिले से लेकर नुक्कड़ सभाओ तक सब मिलकर जनता का ध्यान आकर्षित करने में लगे है !
वड़ोदरा जिले में बीजेपी का गढ़ माने जानी वाली पादरा विधान सभा सीट इस बार क्षत्रिय समाज के नाराजगी के चलते फंसती नजर आ रही है !
भाजपा ने जहा निवर्तमान विधायक दिनेश पटेल उर्फ़ दिन्नू मामा को फिर से मैदान में उतारा है वही कांग्रेस ने युवा नेता जसपाल को उतार कर लड़ाई को दिलचस्प बना दिया है !
क्षत्रिय समाज वैसे तो यहाँ पर बीजेपी का परम्परागत वोटर रहा है लेकिन बदले परिवेश में समाज की उपेक्षा किये जाने की वजह से नाराज चल रहा है जिसका सीधा फायदा कांग्रेस को मिल सकता है !
स्थानीय निवासी और सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन दरबार बताते है की यहाँ पर विरोध सिर्फ उम्मीदवार का है बीजेपी का नहीं ! नरेन्द्र मोदी का क्रेज आज भी यहाँ के लोगो में है लेकिन स्थानीय मुद्दे और समाज की उपेक्षा की वजह से नाराजगी है ! क्षत्रिय समाज की आबादी यहाँ पर ६५ फीसदी लेकिन उन्हें टिकट न देकर बीजेपी ने उन्हें नाराज कर दिया!
यहाँ पर जिस तरीके सेभाजपा प्रत्याशी के खिलाफ माहौल चल रहा है उसे देखते हुए लड़ाई कांटे ही होने के आसार दिख रहे है
संतोष तिवारी
जर्नलिस्ट वड़ोदरा गुजरात


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ