अखिलेश्वर तिवारी
देवीपाटन होगा पर्यटन स्थल घोषित
आने वाले तीन वर्षों में 10लाख निजी छेत्र तथा 4लाख सरकारी नौकरियों के होगा सृजन
बलरामपुर । जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय के छोटा परेड ग्राउंड में आज दोपहर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया । सीएम योगी ने अपने संबोधन में पूर्व वर्ती सपा व बसपा की सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि प्रदेश के पिछड़ेपन के लिए सपा और बसपा सरकारें जिम्मेदार हैं । उन्होंने माना कि जनपद बलरामपुर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला है और इसके लिए भी यही सरकारें जिम्मेदार हैं । निकायों के विकास के लिए भाजपा सरकार कटिबद्ध है और इसीलिए पहली बार कोई मुख्यमंत्री निकाय चुनाव के प्रचार प्रसार में आगे आया है । उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं की निकायों का सार्वभौमिक विकास हो और इसके लिए जरूरी है कि नगर पालिका नगर पंचायत वह नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मेयर व पार्षद चुने जाएं । जब भाजपा का बोर्ड होगा तभी निकायों का विकास संभव हो पाएगा । उन्होंने कई घोषणाएं भी की उनका कहना था कि आने वाले 3 वर्षों में निजी क्षेत्रों में 10लाख रोजगार सृजन किए जाएंगे इसके अलावा चार लाख सरकारी नौकरियों की भी व्यवस्था होगी । देवीपाटन को पर्यटन स्थल घोषित करने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके लिए कार्य योजना तैयार कर ली गई है शीघ्र ही घोषणा भी की जाएगी । गोंडा बलरामपुर मार्ग का तेजी से निर्माण पूरा कराया जाएगा । सीएम योगी की जनसभा में जुटी अच्छी खासी भीड़ में मुस्लिम महिलाओं की भी तादाद देखी गई । सभी का कहना था कि बलरामपुर काफी पिछड़ा हुआ है किसी के पास मकान नहीं है तो किसी के पास खाने के सामान । पानी बिजली व मकान की सभी को आवश्यकता है । क्योंकि बलरामपुर योगी आदित्यनाथ का संरक्षित जिला है गोरखपुर के बाद बलरामपुर उनके संरक्षण में देवीपाटन शक्तिपीठ के वजह से माना जा रहा है । ऐसी स्थिति में यहां के लोगों को सीएम योगी से काफी उम्मीदें हैं । लोगों की उम्मीदें कहां तक पूरी हो पाएंगे यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा । कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सुरस राणा , सांसद श्रावस्ती दद्दन मिश्र, विधायक पलटू राम, कैलाश नाथ शुक्ला, शैलेश सिंह शैलू जिलाध्यक्ष राकेस सिंह के अलावा भाजपा के तमाम नेता प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ