Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ:साथी के निधन पर अधिवक्ताओं ने जताया शोक, न्यायिक कार्य से रहे विरत


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ ।अधिवक्ता के आकस्मिक  निधन पर जूनियर बार एशोसिएसन ने बैठक कर गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया । बतादे कि वारिष्ठ अधिवक्ता पं• श्याम बिहारी मिश्रा के आक्समिक निधन पर जूबाए पुरातन कार्यालय में अधिवक्ताओं ने जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ल की अध्यक्षता एंव महामंत्री जयप्रकाश मिश्र " जेपी "के संचालन में शोक सभा आयोजित की गई ।शोक सभा में अधिवक्ताओ ने साथी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ब्रम्हलीन आत्मा की शान्ति हेतु दो मिनट का मौन धारण करते हुए इस दुख की घडी में परिजनो का साहस प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थाना की गई साथ ही सर्वसम्मति से न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया ।इस मौके पर जूबाए अध्यक्ष रोहित शुक्ल व महामंत्री जयप्रकाश मिश्र ने कहा कि अधिवक्ताओं ने एक ऐसा साथी खो दिया है जो बेहद सरल एंव ईमानदार तथा अधिवक्ताओं के सुख दुख में सदैव भागेदारी निभाते रहे,: जिसकी भरभाई भविष्य में सम्भव नही है ।शोक सभा में जिलाबार अध्यक्ष जवाहर लाल द्विवेदी, महामंत्री भूपेन्द्र सिह, वकील परिषद के अध्यक्ष राधेकृष्ण तिवारी, महामंत्री आनन्द पाण्डेय व जूबाए प्रकाशन मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिह, कोषाध्यक्ष विद्यासागर शुक्ल, नीरज राय,उपाध्यक्ष  राममूर्ति मिश्र, दीपेन्द्र मिश्र, रवीन्द्र मिश्र, अध्यक्ष चन्द्रेश पाण्डेय, विवेक त्रिपाठी, अन्जनी सिह "बाबा"'शिवेश शुक्ल, मुक्कू ओझा, संदीप, विनोद तिवारी समेत तमाम अधिवक्तागण मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे