Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सरायनामू गाँव में हुआ बड़ा हादसा




अमरजीत सिंह 

ट्रक से हुई दूर्घटना में किशोर की मृत्यु के विरोध में गाँव वालों ने फूंका दो डंपर 
फैजाबाद :रौनाही थाना क्षेत्र के थारेरु बालू घाट से बालू लाद कर सरायनामू गाँव से गुजर रही ट्रक के नीचे इसी गाँव के रमेश वर्मा का 17 वर्षीय लड़का सुरेंद्र कुमार पटेल स्कूल के सामने ट्रक के नीचे दब गया।
सुरेंद्र की मौत घटना स्थल  पर ही हो गयी। घटना के विरोध में सराय नामू सहित आस पास के लगभग 500 ग्रामीणों ने दोनों ट्रकों में लगाई आग। बचाव में आई डायल100 prb वैन पर ग्रामीणों ने पथराव कर पुलिस कर्मियों को दौड़ाया।भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे सीओ सदर अरविन्द चौरसिया ग्रामीणों को समझा बुझा लाश को pm  के लिए ले जाने का कर रहे हैं प्रयास। पूर्व प्रधान हौसिला वर्मा व  भाजपा नेता खुन्नु पांडेय ने  बताया कि स्थानीय पुलिस के संर छड़ में दोनों घाटों से सैकड़ो की तादाद में ओवर लोड बालू लदी ट्रकें इन रास्तों से निकलती है और अनियंत्रित होकर ट्रकें दुघर्टना करती है । आज की घटना स्थानीय पुलिस व आरटीओ की अनदेखी का परिणाम है ।
इस घटना की कवरेज करने मौके पर पहुंचे राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार अशोक मिश्रा के ऊपर भी हिंसक भीड़ ने लाठियों से प्रहार कर दिया उनके सर व पैर में काफी चोटें आई है।उनका इलाज   एक प्राइवेट चिकित्सक के यहाँ हो रहा है। भाजपा नेता सुनील शास्त्री गिरजेश त्रिपाठी व प्रधान कप्तान तिवारी ने पत्रकार पर हमले की घोर निंदा की है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे