Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:पत्रकार पर जानलेवा हमले के साजिशकर्ता पुलिस के पकड़ से दूर

फ़ाइल फोटो :घायल पत्रकार राजकुमार शर्मा 

बहराइच :-थानाक्षेत्र रुपईडीहा अंतर्गत विगत 27 दिसम्बर को जानलेवा हमले के शिकार हुए पत्रकार राजकुमारशर्मा की पुलिसिया कार्यवाही अभी भी आधी अधूरी बनी हुई है। कारण हमलावर दो मोटरसाइकिल सहित पांच लोग थे जबकि ग्रिफ्तारी केवल अभी तक दो लोगो की हो सकी है। पुलिस ने अपनी कार्यवाही तेज करते हुए हमले का खुलाशा तो किया लेकिन हमले का साजिशकर्ता व अन्य तीन हमलावरों का खुलाशा व ग्रिफ्तारी करने में अभी भी पुलिस नाकाम दिखाई दे रही है। बताते चले कि गतिदिवस 27 दिसम्बर को जब पत्रकार बाबागंज से ट्यूशन कार्य कर घर वापस गंगापुर(जैतापुर) जा रहे थे ।तभी अचानक महानंदपुरवा व मधवरामपुरवा के बीच हाईवे रोड पर दो मोटरसायकिल सहित पांच लोगों ने पत्रकार राजकुमारशर्मा पर हथियार सहित जानलेवा हमला कर दिया। जहाँ पत्रकार गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। घने कोहरा का लाभ लेते हुए किसी तरह जान बचाने की कोशिश की। इस दौरान सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस टीम बाबागंज व 100 नंबर की पुलिस टीम ने घायल पत्रकार को सर्वप्रथम रुपईडीहा थाना पहुँचाया गया। जहाँ से कोतवाल आलोक राव ने तुरंत घटना का जायजा लिया और  प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू करने का आदेश दिया। घटना के बाद रात्रि1:41बजे प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई। विवेचना अधिकारी चौकी इंचार्ज बाबागंज ने दूसरे दिन ही कार्यवाही शुरू करते हुए हमले का खुलाशा करते हुए दो लोगो को विकाश पुत्र ओमप्रकाश व वाहिदअली पुत्र दुलारे को ग्रिफ्तार किया ।चौकी इंचार्ज अनुसार ग्रिफ्तार युवक को दो दिन थाने में रोक कर पूछ ताछ किया गया जहाँ अभियुक्त ने अपना जुर्म इकबाल किया। तत्पश्चात उसे चालान भेज दिया गया। विदित हो कि इस चालान के बाद अभी तक पुलिस ने न अन्य तीन अभियुक्तों को न ही साजिश हमले का साजिशकर्ता को ग्रिफ्तार किया। जबकि घायल पत्रकार का आरोप है कि कुछ लोगो को बचाने के चक्कर मे मुकदमे को एक साजिश के तहत हल्का करने की कोशिश की जा रही है। जिससे कभी भी साजिश करता व हमलावरों के हौसले बुलंद है जो कभी भी दोहरा हमले को अंजाम दे सकते है। जहाँ एक ओर पत्रकार को जान माल का खतरा अभी भी बना हुआ है वही पुलिस की कार्यवाही  शून्य दिखाई पड़  रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे