Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:साइकिल से गिर कर अधेड़ की मौत



अमरजीत सिंह 
 फैजाबाद : मवई थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव निवासी एक व्यक्ति की साइकिल से गिर कर अचानक मौत हो गई।जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक मवई थाना क्षेत्र के हरचंदपुर गांव के जगदम्बा प्रसाद यादव लगभग 45 वर्ष साइकिल से गेहूं पिसाने के लिए जा रहे थे कि अचानक प्राथमिक विद्यालय हरचंदपुर के पास गिर गए और मौके पर ही उनके प्राण निकल गए । ग्रामीणों ने बताया कि जगदम्बा प्रसाद के दो छोटे छोटे पुत्र और एक पुत्री है ।बड़ा पुत्र दीनदयाल महज 10 वर्ष का है और छोटा पुत्र 7 साल का है।जिनका रो रो कर बुरा हाल है।ग्रामीणों ने आसंका जताई है कि अधेड़ की मौत अचानक ठंड लगने से हुई हैं । वही थाना प्रभारी मवई प्रमोद पाडेय ने घटना की जानकारी से इनकार किया है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे