Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सऊदी अरब से ही व्हाट्सएप पे दिया तलाक

अलीम खान
अमेठी/सुल्तानपुर। ट्रिपल तलाक को लेकर जारी बहस के बीच सुल्तानपुर जनपद में एक मुस्लिम महिला के साथ व्हाट्सएप पर तलाक भेजने का मामला सामने आया है यह मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र नन्दौली गाँव का है निकाह कर विदेश जाने वाले शौहर ने बीवी को वहीं से वाट्सएप पर तीन तलाक दे दिया महिला अपने चार साल बेटे को लेकर अभी मायके में है ।
सुल्तानपुर जिल के बल्दीराय थाना क्षेत्र के नंदौली गांव निवासी मोहम्मद मोईन की पुत्री रुबीना का निकाह 17 मई 2012 को अमेठी जिले के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गाँव पूरे ठकुराइन मौजा शादीपुर हफीज उर्फ रफीक सुत समीद अली के साथ में हुआ था।
पहले दहेज के लिए किया प्रताड़ित फिर घर से निकाला
आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगो ने कुछ समय बीतने के बाद दहेज के लिए प्रताड़ित कर दो लाख रुपये दहेज की मांग करने लगे इस दौरान रुबीना ने एक बेटे को जन्म दिया।
आरोप है कि दो लाख रुपये और मोटरसाइकिल नहीं देने पर ससुरालवालो ने उसे बेटे के साथ 31 दिसंबर 2013 को घर से निकाल दिया तब से रुबीना अपने मायके नन्दौली गाँव में रहने लगी मायके पक्ष के लोगों ने कई बार प्रयास किया लेकिन ससुराल पक्ष के लोगो ने रुबीना को नहीं लाये।
व्हाट्सएप पर भेजा तलाक
जिसके बाद रुबीना का शौहर हफीज सऊदी अरब चला गया कुछ दिन बीतने पर जब रुबीना ने हफीज से घरेलू खर्च की बात की तो आरोप है कि खर्च की बात करते ही शौहर ने उसे तलाक देने की बात शुरू कर दी 18 दिसंबर 2017 को सऊदी अरब से ही उसने अपने मोबाइल से रुबीना को वाट्सएप पर तीन तलाक लिखकर भेज दिया।
इनका कहना है
एसओ बल्दीराय एसपी सिंह ने बताया कि जाँच के लिए नन्दौली गाव में टीम भेजी गई है अभी पीड़िता से कोई तहरीर नही मिली है वह तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे