Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद:दो अलग अलग जगहों पर अनियंत्रित ट्रक पलटे ,एक घायल


अमरजीत सिंह 

फैजाबाद :नेशनल हाइवे पर आज भोर में अलग अलग जगहों पर दो ट्रक आन्यत्रित होकर पलट गयी जिसमें चालक व खलासी को गम्भीर चोटे आई सूचना पर पहुचाई ईलाकाई पुलिस ने घायलों को सीएचसी रुदौली भेजवाया जहा पर चालक की हालत गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जबकि दूसरे वाहन का चालक मौका पाकर रफू चक्कर हो गया |
     बताया जाता है कि शनिवार भोर में फरुखाबाद से बिहार आलू लेकर जा रही ट्रक नम्बर आर.जे 02 जी.बी.1960 गनौली के पास आन्यत्रित होकर पटल गयी ग्रामीणों की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा व हमराहियों के साथ पीआरवी 929 ने चालक मो.आरिफ पुत्र अब्दुल हाबी (45)व खलासी मो. इल्याश पुत्र लियाकत अली (40) निवासी केमरी जनपद रामपुर को ऐम्बुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजवाया जहा पर चालक को गम्भीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया चौकी प्रभारी ने बताया कि उक्त घायलों दोनों सीएचसी रुदौली भेजवाया गया और लगभग तीन घंटे की कड़ी मस्कत के बाद यातायात बहाल हो सका |
वही दूसरी तरफ रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग रौज़ागॉव चैराहे के समीप हरि लाल की हार्डवेयर की दुकान के पास आज सुबह में  5 बजे एक ट्रक अनियंत्रित होकर कर  हरिलाल की दुकान के सामने नल और बहुत ऊंची नहाने की चौकी बनी थी उसको तोड़ते हुये जाकर पलट गया जानकारी के अनुसार सुबह 5 बजे ट्रक एचआर 38 एम 4751 जो फ़ैज़ाबाद से लखनऊ की तरफ धान लाद कर जा रहा था रौज़ागॉव चौराहे  व चीनी मील के मध्य हरिलाल की दुकान के सामने अनियंत्रित होकर पलट गया आवाज़ इतनी ज़ोरदार थी कि वहाँ पर सोये हुये लोग उठकर बैठ गए और जब तक पता करते तब तक ड्राइवर कागज़ और ज़रूरत का सामान लेकर भाग गया मामले की जानकारी ग्राम प्रधान रामचन्द्र यादव को और रूदौली कोतवाली को दी गई सूचना पाते ही मौके पर एसआई गुलाम रसूल और उनके सहयोगी अवधेश सिंह यादव पहुँच कर छानबीन करते हुए ड्राइवर व मालिक का पता लगाने की कोशिश में लगे है |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे