अमरजीत सिंह
फैजाबाद: श्रावस्ती मॉडल अंतर्गत रुदौली तहसील क्षेत्र के विभिन्न गॉवों मे सरकारी भूमि पर हुए अतिक्रमण को तहसील प्रशासन व पुलिस की सयुक्त टीम ने खाली कराया जबरापुर मजरे सहबाज में चकमार्ग,नाली व तालाब दर्ज भूमि पर अतिक्रमण को लेकर वर्षो से चल रहे भूमि विवाद का निस्तारण पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम शनिवार को अबैध कब्जा मुक्त कराया राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा,लेखपाल वृजनाथ द्विवेदी,अमित तिवारी,राम चन्दर निषाद,राम धीरज व हल्का लेखपाल राम के एसआई भीम सेन यादव दर्जनों सिपाही व प्रशिक्षु दरोगा के साथ अलग अलग जगह पर अबैध कब्जा मुक्त कराया राजस्व निरीक्षक ने राम सूरत ने तहसील दिवस में रास्ता बंद करने व जल निकासी अवरुद्ध करने की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस मे की थी इसी कड़ी में गॉव के बाहर तालाब दर्ज भूमि पर चन्द कुमार पुत्र जगमोहन ने टिन सेड़ लगा रखा था जिसे हटवा दिया गया है वही दूसरी तरफ पटरंगा थाना क्षेत्र के सुलेमानपुर गांव में कई साल से खेल मैदान खलिहान व बंजर की जमीन पर अतिक्रमण कर अपना आशियाना बनाकर रह रहे एक दर्जन से अधिक परिवारों पर तहसील व पुलिस प्रशासन की जेसीबी गरजी राजस्व और पुलिस टीम ने रिहायशी छप्पर और पक्के घरों को ढहाकर सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटवाया।दूसरी ओर कब्जेदारों को इस बात का मलाल है कि कार्रवाई करने से पहले प्रशासन की ओर से उन्हें नोटिस नहीं दी गई।तहसील रुदौली के पटरंगा थाना अन्तर्गत पूरे सुलेमान गांव में खेल के मैदान गाटा संख्या 1270 पर कसौव्वर पुत्र हलीम ने बाउंड्रीवाल कर वर्षो से कब्जा जमा रखा था।जिसको लेकर शिकायत तहसील प्रशासन से लेकर सीएम के पोर्टल तक हुई थी।इसके अलावा गांव के ही कलीम ने बंजर भूमि गाटा संख्या 495 पर अबैध रूप से पिलर व नींव डालकर कर कब्जा किये हुए थे।जिसे जेसीबी ने उखाड़कर सरकारी जमीन को अतिक्रमणी मुक्त कराया।सहजाद पुत्र याकूब ने सरकारी जमीन पर लैटरिंग टैंक आदि का निर्माण किया था।जिसे टीम के निर्देशन में ढहाया गया।इसके अलावा नाजिम सलामत सहित करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने बंजर खेल के मैदान खलियान व रास्ता की जमीन पर वर्षो से अबैध रूप से कब्जा जमाए हुए थे।जिसे पुलिस व राजस्व की टीम ने जेसीबी से ढहवा दिया।टीम प्रभारी राजस्व निरीक्षक अनुपम वर्मा ने बताया ग्राम-सुलेमानपुर मजरे गनौली में खेल मैदान, खलिहान व बंजर भूमि से राजस्व व पुलिस टीम द्वारा अवैध कब्जा हटवाया गया।रौज़ागांव में राजस्व टीम द्वारा सुअर बाड़ा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया गया।साथ ही गाटा संख्या 1785 से निकला रास्ता भी खाली कराया गया राजस्व-टीम प्रभारी अनुपम वर्मा(राजस्व-निरीक्षक) हल्का लेखपाल अमित तिवारी,लेखपाल बृजनाथ द्विवेदी,राम वृक्ष मौर्य,शैलेन्द्र दूबे,योगेश प्रताप सिंह,व पुलिस-टीम प्रभारी द्विवेश त्रिवेदी राकेश पटेल व अन्य पुलिस बल टीम में सामिल रहे।
बच्चों को लेकर बिलखती रहीं महिलाएं
प्रशासन की ओर से जब अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, उस दौरान अतिक्रमणकारियों के घर की महिलाएं अपने बच्चों को लेकर बिलखती रहीं।महिलाओं की कहना था कि एक तरफ प्रशासन कड़ाके की इस ठण्ड में कम्बल आदि का वितरण कर रहा है और उन्हें बेघर किया जा रहा है प्रशासन की ओर से यदि उन्हें नोटिस दी गई होती तो वे सब अपना कुछ इन्तजाम जरूर कर लेते


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ