Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फ़ैज़ाबाद:कमिश्नर फ़ैज़ाबाद व् कोतवाल रूदौली का सराहनीय कार्य


अमरजीत सिंह 
फ़ैज़ाबाद:रुदैली कोतवाली अंतर्गत ग्राम ललुवा पुर के निकट फ़ैज़ाबाद के कमिश्नर व् कोतवाल रूदौली का सराहनीय कार्य देखने को मिला है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज फ़ैज़ाबाद के कमिश्नर मनोज कुमार मिश्रा विधायक रूदौली राम चंद्र यादव की माता के देहांत पर उनके पैतृक आवास घटौली से शोक संवेदना व्यक्त कर लौट रहे थे तभी देखा  की ग्राम ललुवापुर के निकट एक व्यक्त मोटर साइकिल लेकर पुलिया के नीचे गिर गया है ।यह घटना देखकर  कमिश्नर ने तुरन्त अपनी गाड़ी रोक कर  मोटर साइकिल से पुलिया में गिरे व्यक्ति को उसी वक्त अपनी गाड़ी में बिठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली पहुँचाया जहां पर घायल व्यक्त ने अपना नाम राम भवन पुत्र राम बरन निवासी सरांय पीर बताया जिसकी कोतवाल जयवीर सिंह यादव ने सूचना परिजनों को  देकर उस व्यक्ति के परिवार वालो को बुलवाकर उसको उनकी निगरानी में दे दिया कमिश्नर फ़ैज़ाबाद व् कोतवाल रूदौली के इस कार्य की क्षेत्र में भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे