अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद : रूदौली कोतवाली पुलिस द्दारा क्षेत्र के जमुनिया मऊ में हुए हत्या कांड का खुलासे न होने से हो रही पुलिस की किरकिरी को लेकर परेशान रुदौली पुलिस ने लगभग दो बाद सचिन हत्या कांड का किया खुलासा पुलिस ने दो अभियुक्तो को ग्रिफ्तार कर भेजा जेल प्राप्त जानकारी के अनुसार 2 नवम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम जमुनिया मऊ की एक बाग में सचिन नामक युवक की हत्या कर दी गयी है सूचना पर पुलिस ने मुक़दमा पंजीकृत कर अभियुक्तो की तलाश में जुट गयी थी जिसमें रुदौली क्षेत्राधिकारी धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कल सचिन हत्या कांड में शामिल दो अभियुक्तो को अरेस्ट कर जेल भेज दिया अरेस्ट किये गए अभियुक्त भगवानदास पुत्र जगजीवन व अजय पुत्र राम तीरथ के अनुसार सचिन की हत्या पुरानी रंजिश व् प्रेम प्रसंग के कारण की गयी है।पुलिस ने हत्या में शामिल कुल्हाड़ी भी अभियुक्तो के पास से बरामद कर ली है इस हत्या कांड का खुलासा न होने से क्षेत्र में पुलिस की काफी किरकिरी हो रही थी जिसे लेकर पुलिस काफी परेशान थी और दो महीना बाद पुलिस को हत्या कांड का खुलासा करने में लगा और इस कार्य में पुलिस की इस टीम में कोतवाल रूदौली जयवीर सिंह व् उपनिरिक्षक शमशाद अली सहित का0 धीरेंद्र,हरिश्चन्द्र व् बबलू शामिल रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ