सुनील उपाध्याय
बस्ती यूपी । आयाम सेवा संस्थान की ओर से एक्सीलेण्ट चैलेंज के तहत आयोजित हुये यूपी के रंग सुरो के संग आडिशन का फाइनल 4 मार्च को बस्ती शहर में होगा। इसमें बस्ती सहित देवरिया, गोरखपुर, अयोध्या, अकबरपुर, फैजाबाद जिलों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। यह बातें कार्यक्रम के आयोजक अनमोल शाही ने कहीं। वे प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होने आगे कहा कि 18 दिसम्बर को प्रेस क्लब में सम्पन्न हुये मेगा आशिंश में बेहतर प्रदर्शन के उपरान्त इन प्रतिभागियों का चयन फाइनल के लिये हुआ है। इनकी संख्या 80 है। कार्यक्रम को भव्य व हुनरमंदों के लिये उपयोगी बनाने के लिये संगठन ने प्रयास तेज कर दिया है। आयोजक अनमोल शाही ने कहा कि बस्ती शहर के लिये यह आयोजन अद्वितीय और पहली बार होगा जिसमें सिंगिंग, डांसिग, इन्ट्रूमेण्ट तथा आर्ट एण्ड क्राफ्ट के हुनरमंद अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेंगे।
शाही ने कहा कार्यक्रम मनोरंजक होने के साथ साथ प्रतिभागियों को ऐसा अवसर प्रदान करेगा जिससे वे अपने जिले और प्रदेश व देश का नाम रोशन कर सकेंगे। उन्होने प्रतिभागियों, अभिभावकों तथा पत्रकारों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने की अपील किया है। वार्ता में विनोद कुमार उपाध्याय, राना दिनेश प्रताप सिंह, डा. अजय श्रीवास्तव, राजेश आर्या, डा. विनायक जायसवाल, अश्वनी, अजय एग्रो, आकाश, शुभम, विक्की, अश्वनी राज, सुजीत चौधरी, सुरेश गुप्ता, डा. शैलजा, अभिनव आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ