Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार


अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।।  कोतवाली बलरामपुर देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब मुखबिर की सूचना पर एक गांव में छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (हेरोइन) के साथ एक महिला सहित दो पुरुष आरोपियों को गिरफ्तार किया । आरोपियों के पास से पुलिस को पौने दो लाख से अधिक नकदी तथा 12 मोबाइल फोन वह 5 ग्राम ब्राउन शुगर की पुड़िया बरामद किया गया है । जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लगभग दो लाख रूपय बताई जा रही है । पुलिस अधीक्षक ने छापेमारी करने गई पुलिस टीम को ढाई हजार रुपए के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया है ।

       

               पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार के अनुसार पिछले कुछ दिनों से कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम हंसुआडोल में मादक पदार्थ बेचे जाने की सूचना मिल रही थी । जिसके आधार पर हंसुआडोल गांव में कोतवाली नगर व कोतवाली देहात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी की गई । छापेमारी के दौरान बौद्ध परिपथ पर स्थित हंसुआ डोल गांव निवासी मनीराम सोनकर के घर में ब्राउन शुगर के साथ एक महिला व दो पुरुषों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया । छापेमारी के समय तीनों आरोपी हेरोइन की पुड़िया बनाकर बिक्री कर रहे थे । घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने पहले घर को चारों तरफ से घेर लिया तथा घेरने के बाद अंदर दाखिल होकर मादक पदार्थ के साथ तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया । हालांकि पुलिस को देखते ही खरीददार वहां से भागने में सफल हो गए । वहीं तीनों आरोपियों को पुलिस ने हेरोइन की पुड़िया के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमती संजू देवी, राजेश सोनकर व समय प्रसाद सोनकर उर्फ समयदीन शामिल हैं । आरोपियों के पास से एक लाख 88 हजार 539 रुपये नगद तथा 12 अदद मोबाइल फोन 5 चांदी के सिक्के तौल करने वाली इलेक्ट्रानिक मशीन (कांटा) भी बरामद की गई । ये लोग हेरोइन का पुड़िया बनाकर काफी दिनों से बिक्री कर रहे थे । जिससे आसपास के लोग नशे की लत में बुरी तरह फंसते जा रहे थे । छापेमारी करने गई पुलिस टीम में कोतवाली देहात के कोतवाल संजय कुमार, सर्विलांस सेल के निरीक्षक अली हमजा सिद्दीकी, उपनिरीक्षक चंद्रहास मिश्रा, कानिस्टेबल कृष्ण कुमार पांडे, महिला कांस्टेबल मधु सिंह, दिलीप सिंह, सरिता, व रेखा तथा कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक उपेंद्र नाथ राय, महिला थाना अध्यक्ष मीना सिंह, उपनिरीक्षक छठ्ठू प्रसाद, कांस्टेबल शिवमोहन मौर्या, महिला कांस्टेबल मोनी देवी, सुनीता वर्मा, अंबिका वर्मा व चंद्रसेन त्रिपाठी शामिल हैं । जिनके प्रयास से आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में सफलता मिली है । पुलिस के इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक ने टीम को ₹2500 के नगद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे