गरीब, असहायो की मदद मे आगे आई महिलाए
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ ।ठंड से ठिठुर रहे गरीब,असहायों को राहत पहुचाने का वीणा महिलाओं ने भी उठा लिया है । उनका कहना है कि ठंड से ठिठुर रहे असहायों की मदद से और कोई पुण्य कार्य नही हो सकता ।
 |
| गरीब महिला को कम्बल देती पूनम गुप्ता व अशोक कुमारी |
रविवार रात्रि समाज सेविका व अपना दल (एस ) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता अपनी महिला टीम के साथ नगर का भ्रमण कर ठंड से ठिठुर रहे गरीबों, असहायों के बच्चों व बूढो में कपडे व कम्बल एंव चादर का वितरण किया ।
 |
| गरीब को कम्बल देती पूनम गुप्ता व अशोक कुमारी |
उन्होने नगर के भुलियापुर, हरिजन बस्ती, पडॉव वार्ड समेत अन्य स्थानो पर भ्रमण कर गरीबों को खोज - खोज कर उनमें कपडे आदि दिया,जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे । समाज सेविका श्रीमती पूनम गुप्ता के इस अभियान में उनका साथ उनके महिला विंग की साथी अशोक कुमारी उनके कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रही है ।इस दौरान समाज सेविका पूनम गुप्ता ने कहा कि समाज सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं। समाज सेवा अगर नि:स्वार्थ भाव से की जाए तो मानवता का कर्तव्य सही मायनों में निभाया जा सकता है।इस दौरान रेखा उमरवैश्य, रश्मि सिह, अर्चना, नईम, देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट समेत आदि रहे ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ