गोंडा:-मसकनवा विधुत उपकेन्द्र के सामने संस्था पीड़ित सेवा समाज ने जिले की तर्ज पर नेकी की दीवार की स्थापना की।नेकी की दीवार का लोकार्पण चौकी प्रभारी नीरज सिंह व स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शाखा प्रबंधक दया शंकर शुक्ल ने फीता काटकर किया।
संस्था के अध्यक्ष इन्जीनियर विष्णु विवेक शुक्ला ने बताया कि गोण्डा शहर मे जिलाधिकारी द्वारा स्थापित नेकी की दीवार से प्रेरणा लेकर ही मसकनवा में स्थापित किया गया है।जहां पर अपनी क्षमतानुसार जरूरत के सामान जैसे स्वेटर जैकेट कपड़े जूते सहित दैनिक सामग्री रखेंगे।जिसे गरीब असहाय जरूरतमंद लोग अपनी आवश्यकतानुसार रखे गए सामान का इस्तेमाल कर सकते है।प्रबंधक ज्ञानप्रकाश पाण्डेय ने आये हुए लोगों से अपील किया कि घर पर रखे इस्तेमाल न होने वाले सामान को यहाँ लाकर जमा करें।जिससे जरूरतमंद लोग उसका इस्तेमाल कर सकें।वहीँ डॉ अनिरुद्ध त्रिपाठी ने कहा कि गरीब लाचार असहाय व्यक्तियों की मदद करना चार धाम करने से ज्यादा फलदायी है।जिसमे क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर इस मुहिम को और ऊंचाइयों तक ले जाएँ।क्षेत्रवासियों ने इस अभिनव प्रयास की मुक्त कंठ से सराहना की।इस मुहिम में गुरू शिवाय तिवारी,प्रधानाचार्य अवद्धेष द्विवेदी,घनश्याम शुक्ल संजीव शुक्ला एसआई राजकुमार व्यवसायी विशाल गुप्ता,पप्पू शुक्ल,अवनीश सिंह,पंकज सोनी आलोक पाण्डेय,राकेश ओझा राधेश्याम कक्कू भैया एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ