Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्तीःभ्रष्टाचार पीड़ितों की आवाज बनेगा भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा


सुनील उपाध्याय 
बस्तीः भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के भ्रष्टाचार पीड़ितों की आवाज बनेगा, उन्हे न्याय दिलाने के साथ ही भ्रष्टाचार को खत्म करने के हर संभव प्रयास होंगे। यह बातें भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के मंडल प्रभारी एवं अधिवक्ता सुनील कुमार पाण्डेय ने कहीं। वे न्याय मार्ग पर स्थित संगठन के कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संदीप दुबे तथा प्रदेश प्रभारी मो. अहमद खान के मार्गदर्शन में लगातार भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम चल रही है। 
दरअसल भ्रष्टाचार हमारे सिस्टम की खामियों का नतीजा है, हमें जागरूक नागरिकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवियों तथा चौथे स्तम्भ की मदद से भ्रष्टाचार को खत्म करना होगा। इसके लिये पंचायत, ब्लाक, जिला, मण्डल, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर संगठन को मजबूत कर मुहिम को तेज किया जायेगा। मंडल प्रभारी ने कहा कि भ्रष्टाचार सेपीड़ित लोगों की शिकायतों पर संगठन के पदाधिकारी उसे न्याय दिलायेंगे। उन्होने यह भी कहा कि सरकार द्वारा संचालित अनेक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता को नही होती, प्रायः इसी का फायदा उठाकर अफसर योजनाओं में आयी धनराशि का बंदरबांट कर लेते हैं। इसके लिये शिविर लगाकर जनता को जागरूक कर उन्हे योजनाओं की जानकारी दी जायेगी। जिससे वे अपना अधिकार ले सकें। 

संगठन की ओर से शीघ्र ही व्यापक स्तर पर सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जो पूरी तरह निःशुल्क होगा। संगठन का सदस्य बनने के लिये 10 रूपये के स्टाम्प पेपर पर पहले शपथ पत्र देकर पदाधिकारियों को आश्वस्त कराना होगा कि वे खुद भ्रष्टाचार में लिप्त नही होंगे और न ही इसे परोक्ष अपरोक्ष बढ़ावा देंगे। मंडल प्रभारी ने युवाओं का आवाह्न किया कि वे भ्रष्टाचार को सहन करने की आदत छोड़ें और मुखर होकर इसका विरोध करें। पत्रकार वार्ता में विनोद कुमार चौधरी, विजयपाल सिंह, संजय कुमार पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार चौधरी, कृपाशंकर त्रिपाठी, चन्द्रपाल चौधरी, रामसागर आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे