Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में आम जनमानस को निःशुल्क मिलेगा यह लाभ, जानिये कब और क्या ?


सुनील उपाध्याय 

बस्ती :आम जनमानस में व्याप्त गम्भीर व जटिल रोगों के दुष्परिणाममुक्त आयुर्वेद व यूनानी चिकित्सा उपलब्ध करवाने हेतु आगामी 4 जनवरी 2018 दिन बृहस्पतिवार को प्रेस क्लब बस्ती के सभागार में निःशुल्क आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा शिविर का आयोजन अपरान्ह 11 बजे से सायं 4 बजे तक किया गया है। शिविर में प्रचुर मात्रा में निःशुल्क दवाएं भी वितरित की जायेंगी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक यूनानी चिकित्साधिकारी डा0 शहाबुद्दीन के नेतृत्व में विशेषज्ञ चिकित्सकों का दल शिविर में पहुंचने वाले रोगियों का निदान कर दवाएं भी उपलब्ध करवायेंगे।
इस सम्बन्ध में राम प्रसाद स्मारक सामाजिक विकास संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की आज सम्पन्न हुई बैठक में उपरोक्त प्रस्ताव पारित किये गये। बैठक में व्यवस्था तथा कार्यक्रम संयोजन की जिम्मेदारी दैनिक प्रकाश टाइम्स के सम्पादक तथा प्रेस क्लब बस्ती के संरक्षक प्रकाश चन्द्र गुप्ता को सौंपी गयी।
बैठक में प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, श्रीमती कमलेश गुप्ता, विवेक गुप्ता, डा0 आकाश चन्द्र गुप्ता, सर्वेश श्रीवास्तव, वशिष्ठ पाण्डेय, संदीप शुक्ल, काशी दूबे, राजेन्द्र कुमार उपाध्याय, जीशान हैदर रिजवी उर्फ शानू, दिनेश उपाध्याय, पवन पाण्डेय, अरूण चौधरी, लवकुश, अशोक कश्यप, अमित उपाध्याय सहित तमाम पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी सहभागिता निभायी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे