Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उल्लास के साथ मनाया गया सांसद जगदम्बिका पाल का 68 वां जन्मदिन


सुनील उपाध्याय 
बस्ती। पिछले 4 दशक से राजनीति के माध्यम से समाजसेवा में सक्रिय भारतीय जनता पार्टी सांसद जगदम्बिका पाल का 68 वां जन्मदिन श्री सूर्य बख्श पाल स्मारक पी.जी. कालेज बनकटी में उल्लास के साथ मनाया गया। सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह, गोरक्ष प्रान्त संघ चालक डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने केक काटकर जगदम्बिका पाल के दीर्घायु सुखद जीवन की कामना किया। छात्रों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्राचार्य डा. अजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। 
मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये प्रधानाचार्य अरविन्द सिंह ने कहा कि सांसद जगदम्बिका पाल ने जन विश्वास अर्जित करने के साथ ही बनकटी जैसे ग्रामीण क्षेत्र में जूनियर हाई स्कूल से डिग्री कालेज तक अनेक शैक्षणिक संस्थान खोलकर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
अध्यक्षता करते हुये डॉ. पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि विद्यालय की स्थापना पुनीत कार्य है, इससे भविष्य संवरता है। बनकटी क्षेत्र के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिये भटकना पड़ता था किन्तु डिग्री कालेज खुल जाने से इस क्षेत्र के बेटियों को सर्वाधिक लाभ मिला है। 
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजीत प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि विद्यालय के प्रबंधक जगदम्बिका पाल के कुशल नेतृत्व में छात्रों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है। यहां अनेक पाठ्यक्रम संचालित किये जाते हैं। 
उदयभान, मयंक श्रीवास्तव ने जगदम्बिका पाल के सुखद दीर्घायु जीवन की कामना किया। 
इस अवसर पर पंकज गोस्वामी और साथियों ने रोचक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में देवेन्द्रपाल, रामनौकर शुक्ल, जर्नादन पाल, रणजीत सिंह, मनोज कुमार श्रीवास्तव, योगेन्द्र सिंह, गुड्डू पाल, अशोक पाल, बब्लू तिवारी, गजानन पाल, रमेश सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल कुमार पाण्डेय, ऊषा सिंह, उमेश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, चन्दू सिंह, मु0 मुस्तफा वारसी, धनंजय सिंह, डा. राकेश यादव, अशोक चौधरी, सन्तोष कन्नौजिया, जगन्नाथ चौधरी, सुरेन्द्र प्रजापति, राधेश्याम पाण्डेय, आशा गुप्ता, बबिता, विद्या पाण्डेय, निशा पाण्डेय, जया शुक्ला के साथ ही विद्यालय परिवार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे