लालगंज प्रतापगढ़। प्रदेश मे भाजपा के नेतृत्व मे योगी सरकार की नाकामियों से जनता का मोह इस सरकार से भंग हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रदेश मे कानून व्यवस्था की गिरावट तथा आम आदमी का उत्पीड़न बर्दास्त न कर सरकार के खिलाफ लगातार आंदोलन चलायेगी। यह बातें सपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं पट्टी के पूर्व विधायक रामसिंह पटेल ने यहां कही। मंगलवार को निरीक्षण गृह मे पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित स्वागत समारोह मे उन्होनें संगठन को मजबूत बनाकर प्रदेश व केंद्र सरकार की गलत नीतियों को अभियान के तहत जनता के बीच रखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा विधानसभा अध्यक्ष टीपी यादव व संचालन शिवेंद्र सिंह मुन्ना ने किया। इस मौके पर प्रवीण यादव, अमृतलाल, रामकृपाल शास्त्री, रामधन वर्मा, राजेश्वर यादव, मोतीलाल, रामलगन यादव, मिथिलेश मिश्रा आदि रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ