लालगंज प्रतापगढ़। अनियंत्रित बोलेरो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह सांगीपुर थाना क्षेत्र के कोटवा शुकुलपुर निवासी दिनेश वर्मा का पुत्र पवन वर्मा (18) बाइक से लालगंज आ रहा था। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही तीव्र रफ्तार बोलेरो ने बाइक को गिरफ्त में ले लिया और बोलेरो युवक को रौंदते हुये भाग निकली। मौके पर ही युवक की सांसे थम गयी। फिर भी लोगों ने उसे सीएचसी पहंुचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लालगंज पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। इधर युवक की मौत की खबर घर पहंुचते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ