 |
| समाधान दिवस मे धरना प्रदर्शन करते वकील |
पूर्व अध्यक्ष धनंजय हत्याकांड का खुलासा न होने के साथ साथी के उत्पीड़न पर भड़का आक्रोश
लालगंज प्रतापगढ़। बार एसोशिएसन के पूर्व अध्यक्ष धनंजय मिश्र की हत्या का पर्दाफाश न होने तथा पूर्व अध्यक्ष राव वीरेन्द्र सिंह पर जिला बदर के जरिये उत्पीड़क कार्रवाई से आक्रोशित वकीलों ने मंगलवार को समाधान दिवस मे घंटो हंगामा काटा। संयुक्त अधिवक्ता संघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे वकीलों का जत्था प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करता तहसील सभागार मे आ धमका।
 |
| समाधान दिवस मे ज्ञापन सौपते वकील |
वकीलों के गुस्से को देख जब एसडीएम ने ज्ञापन सौंपने की बात कही तो सुरेंद्र सिंह व संदीप सिंह तथा ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने कहा कि पिछली बार भी इस प्रकार के ज्ञापन दिये गये किंतु कार्रवाई शून्य रही। इसी बीच नाराज वकील सभागार मे ही धरनें पर बैठ गये। वकीलों ने एसडीएम व सीओ को इंगत कर कहा कि वह बोतल मे केरोसिन का तेल लेकर आये है यदि वकीलों का उत्पीड़न जारी रहा तो आत्मदाह कर लेगें। वकीलों के हाथ मे मिट्टी का तेल की बोतल देख अफसर सकते मे आ गये। मामले की गंभीरता समझ एसडीएम कोमल यादव ने डीएम शंभु कुमार से फोन पर वार्ता की और वकीलों को पन्द्रह दिन के अंदर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। स्ंाघ के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र व महामंत्री संदीप सिंह ने चेतावनी दी कि समाधान न निकला तो डीएम के अगले तहसील दिवस को वकील यहां संचालित नहीं होने देगें। इस मौके पर हरिशंकर द्विवेदी, कमलेश तिवारी, दिनेश सिंह, ज्ञान प्रकाश शुक्ल, विकास मिश्र, प्रमोद सिंह, अजय शुक्ल, शैलेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्रा, मनीष तिवारी, इरफान, विनोद शुक्ला, संजय सिंह, शैलेन्द्र शुक्ल, हरकेश पटेल, सुधाकर मिश्र, अमरनाथ यादव, प्रमोद तिवारी, प्रभात श्रीवास्तव, जान्हवी सिंह, धीरेंद्र मिश्रा, राजेश पाल, कौशल किशोर शुक्ला आदि रहे।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ