अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई ब्लाक के नगरा गांव को आदर्श बनाकर खुले में शौच से मुक्त कराया जाएगा।यहाँ बन रहे शौचालय जिले के लिए मॉडल बनकर तैयार हो रहे है।यह जानकारी नगरा गांव के औचक निरीक्षण के बाद सीडीओ रवीश गुप्ता ने पत्रकारों को दी है।
उन्होंने बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर कचरा डालकर खाद बनाई जाएगी।इसका किसानों को लाभ मिलेगा।प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले के सभी गांवों को ओडीएफ घोषित करने का प्रयास किया जा रहा है।ग्रामीणों को शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए प्रशासन के अफसर प्रेरित कर रहे हैं।उन्होंने बताया कि नगरा गांव में बनाए जा रहे शौचालय और प्रधानमंत्री आवासों का औचक निरीक्षण किया गया है जिसमे कोई कमी नहीं पाई गई है यहाँ बन रहे शौचालय और आवासों को मॉडल के रूप में तैयार कर शासन को भेजा जाएगा । ग्राम विकास अधिकारी भगवानदीन ने बताया कि 198 शौचालय एव 28 आवास गांव में बनाए जा रहे है।इस दौरान उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी भगवानदीन की सराहना भी किया।उन्होंने कहाकि गांव को समृद्ध और आदर्श बनाया जाएगा।इसमें सबसे पहले गांव को कूड़ा-कचरा मुक्त करेंगे।गंदगी के ढेरों को हटवाया जाएगा।इस दौरान बीडीओ मीना कुमारी एडीओ पंचायत एके श्रीवास्तव, ग्राम विकास अधिकारी भगवानदीन,एवं लालजी चौरसिया व् ब्लाक कोआर्डिनेटर कौशलेंद्र तिवारी,उपस्थित रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ