अमरजीत सिंह
फैजाबाद:फैजाबाद जिले के मवई थाना क्षेत्र में इस समय उत्तराखंड की पुलिस ने दस्तक दी है।ग्रामीणों की माने तो दो अलग अलग गाड़ियों से लगभग आधा दर्जन की संख्या में उत्तराखंड की पुलिस अब तक कई गांवों में छापेमारी भी कर चुकी है।ग्रामीणों की माने तो दोनों गाडियों में सवार व्यक्तियों में महज एक-दो व्यक्ति पुलिस वर्दी में है।बाकी सभी सादी वर्दी में है।देर शाम ये पुलिस गांवो में पहुंच कुछ लोगों के बारे में जानकारी संकलन कर रही है।वही भरोसेमंद सूत्र बताते है कि उत्तराखंड के देहरादून जनपद में राजपुर थाना क्षेत्र में स्थित किसी गेस्ट हाउस में भीषण चोरी में शामिल चोरों की तलाश में वहां की पुलिस विगत तीन दिनों से यहां डेरा डाले हुए है।सहजना गांव के ग्राम प्रधान शंकर दयाल की माने तो टीम ने गांव के एक लड़के को भी हिरासत में लिया है।साथ ही एक परिवार में पहुंचकर श्रीकृष्ण के बारे में भी गहनता से पूँछताक्ष की।वही बिना नम्बर की गाड़ी ने बघेडी गांव से भी एक युवक को उठाया।इसके अलावा बाबा बाजार चौकी क्षेत्र में मत्था गांव में भी ये टीम शनिवार की देर रात पहुंची।जहां से ग्रामीणों ने जब बिना नम्बर की गाड़ी और बिना वर्दी के लोगो को देखा तो इलाकाई पुलिस को सूचना दी कि कुछ असलहा से लैस बदमाश आये है।सूचना मिलते ही बाबा बाजार चौकी प्रभारी योगेश मिश्र मौके पर पहुंचे।जहां पर पूँछताछ में पता चला कि उत्तराखंड पुलिस होने की बात बताई गई है।मवई थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस आई थी चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को उठाया था।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ