अमरजीत सिंह
फैजाबाद:आग का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।गर्मी शुरु भी नहीं हुई मगर आग गरीबों के अरमान को चूर कर रही है।थाना मवई के सैदपुर चौकी अंतर्गत कसारी मजरे बनिया का पुरवा में खाना बनाते वक्त आग लग गई। गरीब सुखराजी की झोपडी जलकर राख हो गयी। ग्रामीणों ने आग की लपटें देखकर गोहार लगाई।जब तक लोग आए तब तक गरीब की झोपडी जलकर राख हो गई।सुखराजी के पति दलबहादुर विदेश में रहते है। घर पर छोटे- छोटे बच्चों के अलावा कोई नहीं रहता है।आग लगने से घर में रखी सारी गृहस्थी राख हो गई।तहसीलदार रामजनम यादव ने बताया कि हल्का लेखपाल को मौके पर क्षति का आंकलन करने के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर सहायता प्रदान की जायेगी। बताते चले कि तीन दिन में आग की पांच घटनाएं हो चुकी है।पांच घटनाओं में लाखों का नुकसान हो चुका है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ