अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद:भारतीय स्टेट बैंक भेलसर मे एक माह से अधिक समय से शाखा प्रबन्धक की कुर्सी खाली है जिससे तमाम कार्य प्रभावित हो रहे है खाता धारक उल्टे पांव लौटने को विवश हैं जो बैंक के चक्कर काट रहे है खाता खोलवाने वाले ग्राहकों को प्रबन्धक नही है इसलिए किसी और बैंक मे खाता खोलवाने की सलाह दी जा रही है फिलहाल बैंक का सारा दरोमदार इस समय फील्ड आफीसर्स विकास वर्मा पर है।बताया जाताहै कि 7 जनवरी को तत्कालीन शाखा प्रबन्धक राहुल भारती का स्थानान्तरण अन्यत्र हो जाने से शाखा प्रबन्धक की कुर्सी खाली है राहुल भारती की जगह हरिश्चन्द्र मौर्या जिनका बनारस से भारतीत स्टेट बैंक शाखा भेलसर स्थानान्तरण हुआ है को प्रबन्धक का चार्ज लेना था लेकिन अभी तक उन्होने मेडिकल लगा रखा है और अबतक चार्ज नही लिया जिससे खाता धारक काफी परेशान है खाता धारकों ने बताया कि एक माह से अधिक समय से मैनेजर साहब के मेडिकल पर होने से तमाम आवश्यक कार्य प्रभावित हैं जिसके चलते किसानों की नई केसीसी नही बन रही है केसीसी रिनीवल तो हो रही है लेकिन उसमे बृद्धि नही हो रही है जितने रुपए की पहले केसीसी बनी थी उतने की ही रिनीवल हो रही है राशन कार्ड धारकों के खाते नही खुल रहे है और जो खाते खुल गए हैं उनकी पासबुक नही मिल रही है पासबुक के लिए जब खाताधारक बैंक पहुचते है तो उनसे कहा जा रहा है की प्रबन्धक के आने पर ही पासबुक मिलेगी अगर ज्यादा जल्दी है तो किसी दूसरे बैंक मे जाकर खाता खोलवा लो यहां अभी वक्त लगेगा।उक्त सम्बन्ध मे भारतीय स्टेट बैंक शाखा भेलसर के फील्ड आफीसर् विकास वर्मा ने बताया कि 15 फरवरी के बाद शाखा प्रबन्धक को चार्ज लेने की
उम्मीद है शाखा प्रबन्धक के चार्ज न लेने से दिक्कते तो है जिससे तमाम जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं वहीं तमाम जरूरी कार्य निपटाए भी जा रहे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ