डॉ ओपी भारती
वजीरगंज,गोंडा।। बालेश्वरनाथ मन्दिर पर तड़के से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरु हो गया जो पूरे दिन तक चलता रहा। मेले को शान्ति पूर्वक निपटाने के लिए थानाध्यक्ष विनोद कुमार सरोज महिला आरक्षियों के साथ डटे रहे। मेले में खोई थाना तरबगंज के मजदूरपुर निवासी सुरेंद्र की पुत्री नैन्शी को खोजकर महिला आरक्षी अचला ने उसकी पुत्री को सौंप दी। बीती रात हुई बारिश से मेला परिसर में कीचड़ होने से मेलार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। क्षेत्र महादेवा स्थित गौरेश्वरनाथ समेत अन्य शिव मन्दिरों पर जलाभिषेक हुआ।
एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ