Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बहराइच:पांडवकालीन स्थापित शिव मंदिर मे शिव विवाह पर होगा विशाल भंडारा



राजकुमारशर्मा की रिपोर्ट
बहराइच। विकास क्षेत्र नवाबगंज के ग्राम पंचायत रामनगर सेमरा में स्थित एक मंगलीनाथ के बाग में प्राचीन शिव मंदिर स्थापित है जो पांडव काल के समय से एक शिवाला बना हुआ था। जिसके अंदर एक शिवलिंग प्राचीन कालसे स्थापित था ।क्षेत्रीय लोगों का शिवजी की पूजा अर्चना के आस्था का प्रतीक बन गया उस मंदिर की स्थिति बहुत जर्जर थी परंतु क्षेत्रीय लोगों द्वारा उसी मंदिर का जीर्णोद्धार कर मंदिर को आकर्षक बनाया गया जिसमें छावनी बरामदा आदि का निर्माण हुआ तत्पश्चात श्रद्धालुओं के सहयोग से विद्युतीकरण  व एक जनरेटर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई  क्षेत्र के दानदाताओं के द्वारा 1 श्रद्धालुओं के ठहरने व पूजा भागवत भंडारा इत्यादि के रखरखाव हेतु धर्मशाला बरामदा युक्त निर्माण  कराया गया।
 नानपारा नवाबगंज मार्ग से शिव मंदिर तक भक्तगणों के आगमन हेतु मा शब्बीर विधायक के द्वारा आरसीसी मार्ग व एक रैन बसेरा का निर्माण करा कर व्यवस्था प्रदान कराई गई जिसमें दूर दराज से आए हुए भक्तगणों के द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात ठहरने की व्यवस्था की गई जिसमें श्रद्धालुओं के द्वारा रात्रि को विश्राम कर ठहरने की उचित व्यवस्था है उसी शिव मंदिर के परिसर में विगत कई वर्षों से अनावरतअखंड सीताराम नाम जप कीर्तन क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के सहयोग से चल रहा है इसके साथ-साथ प्रतिवर्ष उस स्थान पर महाशिवरात्रि कजरी तीज दशहरा एवं रामायण कीर्तन आदिसे लेकर = धार्मिक कार्यक्रम चलते नजर आ रहे हैं  पांडवकालीन शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 12 फरवरी से 14 फरवरी तक धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम  चल रहा है परिसर में शिव विवाह का आयोजन किया गया है और विशाल भंडारा का प्रसाद वितरण की व्यवस्था श्री महा शिवरात्रि मेला समिति मंगली नाथ के सौजन्य से संचालित किया गया है समिति के प्रभारी मेला प्रभारी ने बताया यह मंदिर पांडव के समय से प्राचीन शिव जी की आस्था का पूजा अर्चन किया जा रहा है  इसके साथ-साथ प्रातः काल 4:00 बजे से मंदिर में हजारों की संख्या में जलाभिषेक के लिए  श्रद्धालु उमड़ पड़े  विवाह के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया है  जिसमे दूरदराज से लेकर  नेपाल राज्य से आए हुए श्रद्धालुओं  को भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की  अपील  की है सुरक्षा व्यवस्था हेतु  प्रभारी निरीक्षक के के यादव  को प्रार्थना पत्र देकर  अवगत कराया गया है  महाशिवरात्रि समिति के पदाधिकारी  पुलिस के साथ व्यवस्था सुनिश्चित बनाए रखने में भरशक प्रयासरत रहेंगे  कार्यक्रम के आयोजक  रिंकू सिंह  जगदीश सिंह पिंटू गुप्ता मुन्ना गुप्ता मिथिलेश सिंह  हर्षित सिंह  गुड्डू सिंह ओम प्रकाश गुप्ता केसरी लाल श्रीवास्तव विकास गुप्ता राधेश्याम गुप्ता मूलचंद वर्मा  प्रेम नाथ वर्मा आदि का सहयोग  कार्यक्रम के लिए सराहनीय रहा  ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे