Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज



अखिलेश्वर तिवारी/आदेश तिवारी
 बलरामपुर।सादुल्लाह नगर थाने में चार लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा व  एस सी एस टी एक्ट सहित  कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्जकिया गया है ।                
 थाना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्का लेखपाल क्षेत्र सादुल्लानगर साबूलाल द्वारा स्थानीय सादुल्लानगर थाने में  तहरीर देकर आरोप लगाया गया है कि सार्वजनिक मुख्य मार्ग की भूमि अर्जुन पुत्र बहराइची द्वारा छप्पर आदि रखकर अवैध रूप से कब्जा कर रखा गया था जिसको राजस्व टीम द्वारा नायब तहसीलदार उतरौला कृष्ण गोपाल त्रिपाठी के समक्ष बीते 10 फरवरी को पैमाइश करके कब्जा हटाने के लिए  निर्देशित किया गया था परंतु कब्जा नहीं हटाया गया । पुनः 12 फरवरी को कब्जा हटवाने के लिए मौके पर हल्का लेखपाल पहुंचे जहां पर अर्जुन द्वारा लेखपाल के साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक गाली दी गई तथा सरकारी कार्य में बाधा डाला गया जिससे लेखपाल को मानसिक पीड़ा हुई । लेखपाल के प्रार्थना पत्र को संज्ञान में लेते हुए थाना अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अर्जुन पुत्र बहराइची, दुर्गा प्रसाद,मुकेश, गुलशन  पुत्रगण अर्जुन निवासी ग्राम मनुवागढ़ गुलजारपुरवा थाना सादुल्लाह नगर  के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 21/ 18 धारा 332, 504 आईपीसी व 2/3 लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम तथा 3(1) ध एस. सी.एस.टी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे