गोंडा: बभनान कस्बे के निकट शिकहरा में स्वर्गीय जिलेदार सिह स्मारक विराट कुश्ती दंगल मंगलवार को आयोजित किया गया दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि आचार्य नरेंद्र देव किसान पीजी कॉलेज बभनान के प्राचार्य डॉ प्रभाकर मिश्र ने फीता काटकर दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे देश का प्राचीन खेल है ग्रामीण अंचल में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन होने से कुश्ती को बढ़ावा मिलेगा ।
मुख्य अतिथि डॉ प्रभाकर मिश्र व विशिष्ट अतिथि गन्ना समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि विनोद सिंह ने संयुक्त रूप से पहलवानों का हाथ मिलाकर मुकाबला शुरू कराया दंगल के पहले मुकाबले में नेपाल के राष्ट्रीय पहलवान बसंत थापा ने गंगानगर राजस्थान के पहलवान कपिल को पटकनी दी। दूसरा मुकाबला सहारनपुर के पहलवान नदीम व कुरुक्षेत्र हरियाणा के पहलवान मोनू के बीच हुआ जिसने रोमांचक मुकाबले में नदीम ने मोनू को पराजित किया दिल्ली के पहलवान संजय व गाजीपुर के पहलवान गब्बर के बीच मुकाबला बराबरी पर छूटा गंगानगर राजस्थान के पहलवान शमशेर व हरिद्वार के पहलवान बाबा हरिओम दास के बीच जबरदस्त रोमांचक मुकाबला हुआ इस मुकाबले में हरिओम दास ने राजस्थान के पहलवान शमशेर को पराजित किया ।प्रतियोगिता के आयोजक हनी सिंह बिसेन ने बताया कि ने इस दंगल में नेपाल के राष्ट्रीय पहलवान बसंत थापा सहित मध्य प्रदेश, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा सहित अन्य राज्यों के दर्जनों पहलवान ने भाग लिया है। कुश्ती प्रतियोगिता का संचालन पहलवान मुन्ना टाइगर ने किया इस अवसर पर दंगल के आयोजक सनी सिंह विशेन व हनी सिंह बिसेन ने विजेता पहलवानों को पुरस्कृत कर आगंतुकों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सत्यम सिंह, जितेंद्र पांडेय, सुरेंद्र कुमार सिंह, अखिलेश सिंह ,बबलू मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ