यूथ कांग्रेस ने फूका आरएसएस प्रमुख का पुतला
मनीष ओझा
प्रतापगढ़ :यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने मंगलवार को आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का पुतला दहन कर मुर्दाबाद के नारे लगाए । इसके उपरान्त एक बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नीरज त्रिपाठी की अध्यक्षता व प्रदेश सचिव गौरव तिवारी के संचालन में हुई । बैठक में नीरज त्रिपाठी ने कहा कि मोहन भागवत का यह बयान कि तीन दिनों में संघ सेना तैयार कर देगी और सेना एक साल में खुद को तैयार करती है आर.एस.एस. सेना से तेज कार्यवाही कर सकती है यह बयान देश विरोधी है व सेना का मनोबल तोड़ने वाला है । उन्होने आरोपित किया कि पी०एम० ने भी कुछ माह पहले कहा था कि कारोबारी सेना से ज्यादा रिस्क लेते है कांग्रेस ऐसे बयानों की निंदा करती है व भागवत अविलंब सेना से माफी मांगे अगर माफी नही मांगते तो यूथ कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।गौरव तिवारी ने कहा कि यह बयान सेना के शहीदो का अपमान है।पुतला दहन में मुख्य रूप से ज्ञान प्रकाश शुक्ला,विकास मिश्रा, डॉ वीके सिंह ,रहमान अली ,प्रशांत शुक्ला ,इरफान खान, सभासद इमरान ,अमित दुबे, पवन शुक्ला ,सदर अध्यक्ष सुरेश मिश्रा ,गप्पू तिवारी ,नीरज अग्रहरि, सलमान खान ,शिव सागर, नूर आलम ,प्रेमशंकर, करुणाशंकर, मुजम्मिल हुसैन, अमित मिश्रा, सुधीर तिवारी आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ