परिवार में एक असलहा का लाइसेन्स देने हेतु डीएम को निर्देश
शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ । प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इलाहाबाद में हुई हत्या में दिवंगत दिलीप सरोज के पैतृक गांव तहसील कुण्डा के भुलसा गांव पहुॅचकर दिवंगत सरोज के शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दिया और कहा कि सरकार और पार्टी इस हत्या काण्ड से बहुत दुखी है और दिलीप सरोज के हत्यारों को कठोरतम दण्ड दिलाने के लिये कृत संकल्प है।
वीडियो
उन्होने कहा कि हत्या के चार नामजद अभियुक्तयो में तीन की गिरफ्तारी हो चुकी है और चौथा नामजद अभियुक्त भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिय जायेगा। उन्होने मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक सरोज के पिता रामलाल सरोज को 20 लाख रू0 की सहायता चेक और हत्या के प्रकरण में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 4 लाख 12 हजार 500 रू0 की आर्थिक सहायता का चेक भी प्रदान किया। मृतक के पिता रामलाल की मांग पर उनके छोटे पुत्र को सरकारी नौकरी दिये जाने के बावत आश्वासन दिया कि शासन इस पर विचार करेगा। इसके अलावा उन्होने रामलाल की मांग पर एक असलहा का लाइसेन्स तत्काल दिये जाने का निर्देश जिलाधिकारी को दिया। उप मुख्यमंत्री ने दिवंगत सरोज के परिवार को पूरी सुरक्षा के लिये पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री के साथ दिवंगत के परिवार को सांत्वना देने वालो में कौशल किशोर सरोज सांसद, विधायक बारा (इलाहाबाद) के डा0 अजय भारती, विधायक बाबागंज विनोद सरोज, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख कुण्डा सन्तोष सिंह आदि थे। भ्रमण में जिलाधिकारी शम्भु कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम भी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ