सुनील गिरी
हापुड़। चौकी कोतवाली सहित जिले के आलाधिकारीयों से लगा चुका है न्याय की गुहार । घटना के 39 दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने नही की मामले में एफआईआर । फोजी की पत्नी से एटीएम बदल कर एक लाख बासठ हजार की हुई थी ठगी । फौजी के कमांडेंड ने भी एसपी को कार्यवाही करने के लिए दिया था लिखित लेटर ।
मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना की राजपूत रेजिमेंट में कारगिल में तैनात हवलदार नरेश कुमार तोमर का परिवार कोतवाली पिलखुवा के रेलवे रोड स्थित साकेत कालोनी में रहता है । पत्नी को पैसों की दिक्कत न हो दोनो पति पत्नी ने अपना जॉइंट अकाउंट खुलवाया हुआ है। 31 जनवरी 2018 को फोजी की पत्नी राजकुमारी रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक एटीएम रेलवे रोड पर पैसे निकालने गई वहां मजूद तीन लोगों ने पैसे निकालने में मदद करने का बहाना बना कर एटीएम बदल दिया । ठगों ने एटीएम कार्ड स्विप कर अलग अलग करीब 90 हज़ार रुपये की शॉपिंग की गई इसके अलावा 72 हज़ार रुपये एटीएम कार्ड से अलग अलग दो लोगो के खातों में रुपया ट्रांसफर करा लिए । एक लाख बासठ हजार की ठगी होने पर फोजी घर छुट्टी आया ओर तभी से पुलिस के आला अधिकारियों के चक्कर काट रहा है । बड़ी बात तो ये है के फोजी ने बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज भी निकलवा कर पुलिस को देदी सीसीटीवी फुटेज में तीनों बदमाश दिखाई दे रहे है उसके बाद भी पुलिस एक महीने से फोजी को ट्रका रही है । जबकि फोजी के कम्पनी कमांडर आर अवनीश रेड्डी ने भी एसपी को लेटर लिख कर एसपी के जल्द मद्दद करने की लगाई थी फ़रयाद । वहीं पुलिस अधिकारी अब मामले में जल्द कार्यवाही की बात कर रहे है ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ