Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

निजी मेडिकल कॉलेज ने किया रिटायर्ड आर्मी कर्मचारियों का फ्री मेडिकल चेकअप


सुनील गिरी 
हापुड़। जनपद हापुड़ में एक निजी मेडिकल कॉलेज द्वारा रिटायर्ड आर्मी कर्मचारियों व अधिकारीयो के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया जिसमें डॉक्टर द्वारा कैंप में आए पूर्व रिटायर्ड आर्मी के कर्मचारी व उनकी पत्नियों का यहां जो भी समस्याएं थी उनका फ्री में चेकअप किया गया और उनको दवाई भी उपलब्ध कराई गई। आपको बता दें हापुड़ जनपद के एक निजी कॉलेज में यह हमारे देश के जिन जवानों ने पूर्व में सरहदों पर हमारी वह सरहदों की रक्षा कि है आज उनके लिए एक फ्री मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया मेडिकल कैंप में आंख दांत पेट संबंधी या फेफड़े संबंधी कोई भी रोग हो सब को डॉक्टर ने देखा अगर उनको ब्लड टेस्ट की भी आवश्यकता थी तो उन लोगों का ब्लड टेस्ट भी कराया गया इस मेडिकल कैंप में लगभग 200 के करीब मरीजों ने अपना फ्री में चेकअप कराया और यहां से ही इन लोगों को 2 दिन की दवाई भी मुफ्त दी गई मेडिकल कैंप में पहुंची एक महिला ने बताया कि इस तरह के मेडिकल कैंप लगते रहने चाहिए जहां यह कैंप आर्मी के रिटायर्ड कर्मचारी व ऑफिसर उसके लिए है तो इसी तरह का काम गरीब लोगों के लिए भी लगते रहनी चाहिए जिससे उन्हें भी बढ़िया से बढ़िया इलाज प्राप्त हो सके तो वहीं मेडिकल कैंप में डॉक्टर ने बताया यहां पर ज्यादातर मरीज स्वास्थ संबंधी रोगों के आ रहे हैं जिन्हें हमारे ही से दवाई भी उपलब्ध कराई जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे