Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बकरा खरीदने आए व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटा


डॉ ओपी भारती 
गोण्डा (वजीरगंज):-वजीरगंज थाना क्षेत्र के बनघुसरा के मजरे पचपेन्डवा में रविवार शाम को बकरा खरीदने आए तीन लोगों से कहासुनी होने पर एक व्यक्ति को लाठी डंडों से पीटा। पुलिस ने अनुसूचित जाति जन जाति अधिनियम सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। बनघुसरा पँचपेन्डवा निवासी रमेश कुमार द्वारा दर्ज कराए केस के अनुसार मजंगवां बाजार निवासी नाथे अपने पुत्रों मुस्लिम व इदरीस के साथ उसके घर रविवार शाम 3 बजे बकरा खरीदने आए थे।उसके यह कहने पर कि क्या बकरा रोज पैदा होता है,तीनों उसे जाति सूचक गालियां देते हुए  लाठी डंडों से मारने लगे।जिससे उसके सर पर चोट आई।उन लोगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर चोटहिल का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे