डॉ ओपी भारती
गोण्डा ( वजीरगंज ):-वजीरगंज थाना क्षेत्र के चरौवा खैरहनी निवासिनी एक महिला ने रविवार को न्यायालय के आदेश पर गांव के ही दो व्यक्तियों के विरुद्ध लूट का केस दर्ज कराया है।चरौवा खैरहनी निवासिनी अंजूबाला द्वारा पंजीकृत कराए अभियोग के अनुसार बीती 29 जनवरी को वह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की वजीरगंज शाखा से 40000 रुपये निकाल कर अपने पिता के साथ विक्की पर बैठ कर घर जा रही थी। अपरान्ह लगभग तीन बजे जब वह बिन्दा सिंह स्मारक कॉलेज के सामने पहुंची तो गांव के ही राहुल सिंह छेदी सिंह व दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक कर हाकी से मारते हुए झोले में रखे 40000 रुपये व घर की चाभी छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सरोज ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ